फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DEAD BODY

भिटारकोट में युवक का शव मिलने से सनसनी

Mon, 08 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 08 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 तहसील के सुदूरवर्ती भिटारकोट गांव के रास्ते पर 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। राजस्व पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शरीर में हल्के चोट के निशान हैं, रात में ठंड लगने से संभवत: युवक की मौत हुई होगी। मामले में अभी तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं है।

जानकारी के अनुसार भिटारकोट गांव निवासी आनंद सिंह(25) पुत्र दिवान सिंह गांव में लकड़ी चिरान का कार्य करता था। रविवार की सुबह वह काम पर निकला और उसके बाद घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों को उसका शव गांव के रास्ते के किनारे पड़ा मिला।  सूचना के बाद वहां पहुंचे कानूनगो मोहन सिंह भोजक और राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। युवक के शरीर में हल्के चोट के निशान थे। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद राजकीय अस्पताल के डा. महेश चंद्रा ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। अलबत्ता बिसरा रख लिया गया है। आनंद सिंह अपनी पत्नी और एक साल की पुत्री के साथ रहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed