फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Burglars broke the locks of three stores in Ktyadi

चोरों ने खत्याड़ी में तीन दुकानों के ताले तोड़े

Sat, 21 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 21 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

नगर से लगे खत्याड़ी क्षेत्र में चोराें ने रात में तीन दुकानों के ताले तोड़कर 15 हजार से अधिक की नकदी चुरा ली। प्रभावित दुकानदारों ने बेस अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने बैठक कर चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने चोरों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो 23 फरवरी को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार रात चोरों ने खत्याड़ी में प्राथमिक स्कूल के पास डूंगर सिंह के रेस्टोरेंट के ताले तोड़ डाले। चोर भीतर से करीब 10 हजार की नकदी और कुछ रेजगारी ले गए। चोरों ने मल्ली खत्याड़ी किशन सिंह की जनरल स्टोर की दुकान को भी निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब तीन हजार रुपए ले गए। साथ  में दुकान का गुल्लक भी ले गए। शनिवार सुबह गुल्लक बेस अस्पताल के निकट बाजार में पड़ा मिला।
विज्ञापन


 चोरों ने तल्ली खत्याड़ी में किशन सिंह की दुकान के बाहर लगे शटर के ताले भी तोड़ दिए लेकिन अंदर शटर का ताला नहीं खोल सके। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद बेस पुलिस  ने दुकानों का मुआयना किया। पुलिस ने जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
 
 कुछ महीने पहले ही चोर कई दुकानों और डाक्टरों के आवासों के ताले तोड़कर काफी सामान ले उड़े थे, लेकिन आज तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इधर खत्याड़ी के ग्रामीणों ने बैठक कर चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोष जताया है। उन्होंने 23 फरवरी को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल, बीडीसी सदस्य आनंद सिंह, ग्राम प्रधान हरीश कनवाल, प्रताप कनवाल, भूपेंद्र सिंह, हर्ष कनवाल, विशन सिंह, ममता कनवाल, कलावती आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed