फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Burglars broke seven stores now locks

चोरों ने अब तोड़े सात दुकानों के ताले

Wed, 24 Jun 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत(अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत(अल्मोड़ा) Updated Wed, 24 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Burglars broke seven stores now locks

गगास कस्बे में चोरों ने मंगलवार की रात भी नगर के मीना बाजार और घिंघारीखाल क्षेत्र में सात दुकानों के ताले तोड़ डाले। मीना बाजार में दो मोबाइल की दुकानों से एक मोबाइल और तीन हजार की नकदी चुरा ले गए। जबकि अन्य दुकानों के शटरों के सेंटर लॉक नहीं टूट पाए।  दुकान स्वामी जब दुकान खोलने आए तो उन्हें चोरी का पता चला। प्रभावित दुकानदारों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। व्यापार मंडल ने शीघ्र चोरी का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात चोरों ने नगर के मीना बाजार में दीपक की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर वहां से एक मोबाइल और तीन हजार रुपये पर हाथ साफ कर लिया। इसके बाद शंकर के ढाबे के ताले तोड़े गए। चोरों ने फिर दीपू की मोबाइल की दुकान पर सेंधमारी की। गब्बर की दुकान के भी ताले तोड़ दिए। घिंघारीखाल में भी दो दुकानों के ताले तोड़े जाने की सूचना है। इन दुकानों के शटरों के बीच के ताले नहीं टूटने से सामान चोरी नहीं हुआ। अलबत्ता इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। दुकानदार दीपक और अन्य लोगों ने कोतवाली में इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कोतवाल पीएल वर्मा ने बताया कि उनकी गश्ती पुलिस इलाके के रात को दो से तीन बार चक्कर मारती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला ने इस घटना पर आक्रोश जताया है और पुलिस से गश्ती पुलिस को और मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन


सुनसान इलाके की दुकानों को बना रहे निशाना
चोर सुनसान इलाके की दुकानों को निशाना बना रहे हैं। घिंघारीखाल और मीना बाजार की दुकान भी नगर से हटकर हैं। इससे क्षेत्र के सभी व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने भी पुलिस से शीघ्र चोरी के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग
मीना बाजार के दुकानदारों का कहना है कि मीना बाजार के इलाके में रात के वक्त अंधेरा रहता है। छावनी परिषद से कई बार यहां स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की गई, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। जरूरी बाजार को जोड़ने वाले मार्ग पर एकमात्र स्ट्रीट लाइट है, लेकिन उससे भी खास फर्क नहीं पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed