{"_id":"32cbaf760abad69c964ce10d3ec9dc85","slug":"alcoholics-bashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलियानौला में शराबियों के हुड़दंग से महिलाएं परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिलियानौला में शराबियों के हुड़दंग से महिलाएं परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलियानौला (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
चिलियानौला में शराबियों का हुड़दंग बढ़ता जा रहा है। महिलाओं का बाजार से गुजरना दूभर हो गया है। सोमवार की दोपहर भी एक शराबी बाजार में गाली-गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
चिलियानौला में शराबियों के हुड़दंग से लोग परेशान हैं। व्यावसायी हेमू अधिकारी ने बताया कि सोमवार की दोपहर शराब पीकर बाजार में हुड़दंग मचा रहे शराबी से परेशान व्यावसाइयों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन एक घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल उसे घर भेजा। लोगों का कहना है कि सायंकाल अंधेरा होने के बाद पुलिस का वाहन नियमित रूप से बाजार में हॉर्न बजाते हुए निकलता है, इससे अपराधी और तस्कर मुस्तैद हो जाते हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि पुलिस का काम हुड़दंग और अपराध रोकना है, लेकिन सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है। इधर, कोतवाल बीसी शर्मा का कहना है कि व्यावसायी के फोन आने के बाद मौके पर सिपाही भेजे गए थे, लेकिन तब तक हुड़दंगी भाग गया था।
विज्ञापन