{"_id":"5ce19408bdec22077376641a","slug":"71558287368-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने कटारमल गांव में एक घर में बोला धावा, 57 हजार की नगदी और गहने चुराये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरों ने कटारमल गांव में एक घर में बोला धावा, 57 हजार की नगदी और गहने चुराये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र कौसानी के अंतर्गत कटारमल गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ कर 57 हजार की नगदी और गहने चुरा लिए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
कटारमल गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद कांडपाल ने कौसानी थाने में दी तहरीर में कहा है कि शनिवार को गांव में एक बारात थी। उनके परिवार के सभी लोग घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाने के बाद बारात में शामिल होने गये थे। बारात से घर लौटने पर परिवार के सदस्यों को मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। चोरों ने घर में रखी 57 हजार की नकदी और गहने साफ कर लिए। कौसानी थाने की एसआई वंदना चौहान ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर लिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। ब्यूरो