फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चार ग्राम स्मैक के साथ दो युवक धरे, पुलिस ने वाहन सीज किया

चार ग्राम स्मैक के साथ दो युवक धरे, पुलिस ने वाहन सीज किया

Sat, 18 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
चार ग्राम स्मैक के साथ दो युवक धरे, पुलिस ने वाहन सीज किया
अल्मोड़ा। एसओजी की सूचना पर पुलिस ने कालीमठ के पास मोटर साइकिल सवार दो युवकों से चार ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मोटर साइकिल भी सीज कर दी है। पकड़े गए युवक बीटेक और पॉलीटेक्निक के छात्र रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने इस कारोबार में कुछ अन्य लोगों के लिप्त होने की जानकारी भी दी है।
विज्ञापन


मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी की सूचना पर एनटीडी चौकी पुलिस टीम ने कालीमठ से सैल बैंड तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल पल्सर यूके 04ए-4107 में सवार मयूर नेगी निवासी लाला बाजार और शिवम टम्टा निवासी सरकार की आली खोल्टा के कब्जे से दो-दो ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत 40 हजार रुपये है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी एनटीडी जय प्रकाश उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत, विक्रम, अनिल, दिनेश नगरकोटी, हेमंत कुमार शामिल थे।
विज्ञापन


इधर वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज सिंह भाकुनी ने बताया की आरोपी शिवम टम्टा ने सिग्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुद्रपुर से बीटेक किया है। पढ़ाई के दौरान ही उसने शौक के रूप में स्मैक का नशा करना शुरू कर दिया। जिसकी उसे अब लत पड़ गई है। वहीं दूसरा आरोपी मयूर नेगी भी देहरादून से पॉलीटेक्निक करने के दौरान गलत संगत में पड़ गया था और उसे भी स्मैक का चस्का लग गया। पुलिस को पूछताछ में बिलासपुर रुद्रपुर से स्मैक लाने और कारोबार में कुछ अन्य लोगों के लिप्त होने की जानकारी भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed