फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बगैर बिल के 50 हजार रुपये के सामान के साथ एक धरा

बगैर बिल के 50 हजार रुपये के सामान के साथ एक धरा

Tue, 15 May 2018 11:39 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
बगैर बिल के 50 हजार रुपये के सामान के साथ एक धरा
भारतीय करंसी
अल्मोड़ा। एसओजी की टीम ने सोमवार रात को धारानौला में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध व्यक्ति के पास बगैर बिल के लगभग 50 हजार रुपये कीमत की मोबाइल फोन की एसेसरीज बरामद हुई है। पुलिस ने टैक्स चोरी के माल को राज्य माल एवं सेवा कर अधिकारी के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


एसओजी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने बताया कि संदिग्ध घूम रहे व्यक्ति का नाम सनी चंद्रा पुत्र मोहन लाल चंद्रा निवासी रामेश्वर कालौनी मुरादाबाद है। उसके पास से दो बैग मिले जिसमें मोबाइल फोन के हेडफोन, स्पीकर, कार्ड रीडर, डाटा केबल, पावर बैंक, लेमिनेशन रोल आदि लगभग 50 हजार रुपये का सामान मिला है। उन्होंने बताया कि सनी चंद्रा के पास सामान का बिल भी नहीं था।
विज्ञापन


पूछने पर उसने बताया कि वह पहले भी कई बार अल्मोड़ा में दुकानदारों को सामान बेच चुका है। इधर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एसओजी द्वारा बरामद माल को राज्य कर अधिकारी अशोक कुमार के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed