{"_id":"5af1d9414f1c1b042e8b7b4b","slug":"51525799233-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस की जांच के बाद कोयला घोटाले मामले में एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस की जांच के बाद कोयला घोटाले मामले में एफआईआर
Updated Tue, 08 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विजिलेंस ने दुग्ध संघ पातालदेवी अल्मोड़ा में 2009 में हुए कोयला घोटाले की जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जांच में करीब 15 मीट्रिक टन कोयला कम पाया गया। अनियमितता की पुष्टि के बाद शासन के निर्देश पर दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक ने तत्कालीन स्टोर प्रभारी नरेश कुमार शर्मा के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पुलिस के मुताबिक एक मार्च 2009 को दुग्ध संघ में छह ट्रक कोयले की सप्लाई की गई थी। अनियमितता की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ट्रकों में आया कोयला तुलवाया, जिसमें काफी गड़बड़ी पाई गई। प्रशासन ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। इस पर शासन ने विजिलेंस से जांच कराने के आदेश दिए। अब विजिलेंस की जांच में भी 15.085 मीट्रिक टन कोयला कम पाया गया।
शासन के निर्देस फ्र दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक डॉ.एलएम जोशी ने तत्कालीन स्टोर प्रभारी नरेश कुमार शर्मा के खिलाफ धारा 420, 120बी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने बताया इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है।
विज्ञापन
दुग्ध संघ के जीएम डॉ.एलएम जोशी ने बताया कि कोयले की खरीद में गड़बड़ी पाए जाने के बाद हुई जांच में कोयले की मात्रा कम पाई गई थी। उसी आधार पर ही भुगतान किया गया था। साथ ही संबंधित कर्मचारी नरेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई थी। इससे सतर्कता विभाग (विजिलेंस) संतुष्ट नहीं हुआ और विजिलेंस की संस्तुति पर शासन ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।