{"_id":"5c69a22ebdec2259c006a602","slug":"41550426670-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई माह से लापता महिला गाजियाबाद और युवक नोएडा से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई माह से लापता महिला गाजियाबाद और युवक नोएडा से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड से ढाई माह पहले लापता हुई एक महिला व एक युवक को पुलिस ने ढूंढ निकाला। महिला को गाजियाबाद तथा युवक को नोएडा बरामद किया है। पुलिस दोनों को 18 फरवरी को न्यायालय में पेश करेगी।
पुलिस के अनुसार सल्ट विकासखंड निवासी एक महिला 27 नवंबर 2018 को ससुराल से मायके के लिए निकली थी। वह अपनी ढाई साल की बेटी को ससुराल में ही छोड़ गई थी। 29 नवंबर को वह मायके से ससुराल को रवाना हुई। देर शाम तक वह ससुराल नहीं पहुंची। महिला के पति ने सल्ट थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। इसी दिन सल्ट ब्लाक निवासी सचिन शर्मा भी लापता हो गया था। सचिन के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस की टीम ने रविवार को महिला को गाजियाबाद सेक्टर 66 से और सचिन शर्मा को नोएडा सेक्टर 63 से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों को 18 फरवरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में एसआई नेहा राणा, कांस्टेबिल अनिल मनराल, कांस्टेबल द्रोपदी सुयाल थे। ब्यूरो