{"_id":"5a5f88754f1c1b60268b509d","slug":"41516210293-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुनराठ गांव में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्जुनराठ गांव में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुनराठ गांव में 26 वर्षीय विवाहिता ने जहर खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष की ओर से प्राथमिकी नहीं दी गई है। जहर खाने का कारण अज्ञात है।
जानकारी के अनुसार अर्जुनराठ गांव में सुनीता देवी (26) अपनी एक साल की पुत्री, सास और ससुर के साथ रहती थी। पति जगदीश सिंह मैदानी क्षेत्र में प्राइवेट नौकरी करता है। सुनीता ने गत रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन सुनीता देवी को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर ले गए। जहां डा. आनंद नारायण तिवारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार खुशबू आर्या, पुलिस उप निरीक्षक विशन लाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। मृतका का चार साल पहले विवाह हुआ था। उसका मायका भैसड़गांव में है। घटना का कारण अज्ञात है।