{"_id":"5c489f74bdec224c0b4889a8","slug":"21548263284-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में 2.30 ग्राम स्मैक और सल्ट में 13 किलो गांजा पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल्मोड़ा में 2.30 ग्राम स्मैक और सल्ट में 13 किलो गांजा पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस ने 2.30 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर लाया था और अल्मोड़ा में अपने साथियों को बेचने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान लिंक रोड के पास फैजल खान पुत्र इसरार खान निवासी आई हास्पिटल करबला के कब्जे से स्मैक बरामद हुई। अभियान में उपनिरीक्षक जीवन सामंत, कांस्टेबल खुशाल राम, संदीप पाटनी, विजय गोस्वामी शामिल थे।
उधर सल्ट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मरचूला के पास शिव कुमार पुत्र भगवान दास निवासी कादलपुर धनकौर बुलंदशहर यूपी के कब्जे से 13.289 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी घन्यालगांव सराईखेत से गांजा खरीदकर दिल्ली ले जा रहा था। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। टीम में कांस्टेबल लोकेश कुमार, दिनेश पांडे शामिल थे।