{"_id":"5cbcaf46bdec2214130e8005","slug":"191555869510-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने से कुक की मौत का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने से कुक की मौत का नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दन्यां स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम में कार्यरत कुक गोपाल राम दास की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा दूसरे दिन भी नहीं हो पाया है। इसके लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इस मामले परिजनों की ओर से पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
फुलई जागेश्वर निवासी गोपाल राम दास पुत्र बहादुर राम वर्ष 2006 से टीआरसी में कार्यरत थे। शनिवार को गोपाल राम अपने कमरे में मृत मिले थे। एसआई ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चलेगा। गोपाल राम दास के दो बेटे तथा एक बेटी है। गोपाल राम की कमाई से ही घर का खर्चा चलता था। उनकी मौत के बाद परिवार में कमाने वाला कोई नहीं रहा है। ब्यूरो