फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नाबालिग को खाई में फेंकने वाले पिता सहित दो गिरफ्तार

नाबालिग को खाई में फेंकने वाले पिता सहित दो गिरफ्तार

Tue, 13 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को खाई में फेंकने वाले पिता सहित दो गिरफ्तार
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। गत माह एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने के बाद उसे जान से मारने की नीयत से खाई में धक्का देकर फेंकने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में अपने पिता और कथित पति पर दुष्कर्म कर जान से मारने की नीयत से खाई में धक्का देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


बता दें कि 14 अक्तूबर की शाम को सल्ट ब्लाक में सड़क के पास एक नाबालिग लड़की झाड़ियों में पड़ी मिली थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बालिका का उपचार कर उससे पूछताछ की। बालिका ने पुलिस को दिए बयान में अपने पिता और गाजियाबाद निवासी कथित पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बालिका ने आरोप लगाया था कि दोनों आरोपी उसे घुमाने के बहाने पहाड़ लाए थे।
विज्ञापन


दुराचार करने के बाद उसे जान से मारने की नीयत से खाई में धक्का देकर फेंक गए थे। मामले में दोनों वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नेहा राणा, धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल नवीन गिरि, लोकेश कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed