फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गृह स्वामी ने भतीजे पर लगाया चोरी आरोप

गृह स्वामी ने भतीजे पर लगाया चोरी आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
गृह स्वामी ने भतीजे पर लगाया चोरी आरोप
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के दाड़िमी गांव में शुक्रवार को हुई चोरी के मामले में प्रभावित परिवार ने रविवार को सल्ट कोतवाली में तहरीर दे दी है। गृह स्वामी नारायण सिंह ने चोरी की घटना के लिए अपने सगे भतीजे पर संदेह जताते हुए उसके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सल्ट ब्लॉक के दाड़िमी गांव निवासी नारायण सिंह पुत्र दान सिंह अपना उपचार कराने के लिए दिल्ली गए हुए थे। उनकी पत्नी भी उनके साथ दिल्ली गई थी। नारायण सिंह का बेटा उत्तराखंड पुलिस में तैनात है। शुक्रवार को चोरों ने उनके घर में चोरी कर ली थी। रविवार को नारायण सिंह दिल्ली से लौटे और उन्होंने सल्ट पुलिस में चोरी की घटना की तहरीर दी। नारायण सिंह ने चोरी के लिए अपने सगे भतीजे पर शक जताया है और उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर से 22 जोड़ी चांदी के धागुले, ट्राली बैग और उसके भीतर रखा कीमती सामान, टेबिल फैन, गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर, परात, प्रेस, कोट-पैंट, अलमारी में रखी कीमती साड़ियां, सूटकेस में रखा सामान समेत लाखों रुपये का कीमती सामान उड़ा लिया है। उन्होंने पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed