{"_id":"5bb4f779867a5570e735c3c2","slug":"161538586489-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड हमले के मामले में पुलिस दोनों पक्षों से कर रही पूछताछ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसिड हमले के मामले में पुलिस दोनों पक्षों से कर रही पूछताछ..
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दशाऊं में भाई और उसके परिवार के सदस्यों पर एसिड डालने वाले आरोपी रघुनाथ सिंह की हालत अभी ठीक नहीं हुई है। वहीं पीड़ित परिवार की दो महिलाओं का हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल रेगुलर पुलिस दोनों पक्षों के बयान ले रही है।
विदित हो कि पिछले माह 10 सितंबर को दशाऊं पेटशाल निवासी रघुनाथ सिंह ने शराब के नशे में अपने भाई शेर सिंह और उसके परिवार के कुछ सदस्यों पर तेजाब से हमला कर दिया था। जिसमें शेर सिंह के परिवार की दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई थीं। हमले के बाद आरोपी भी घायल हो गया था।
पूर्व में यह मामला राजस्व पुलिस देख रही थी, लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के बाद बीते 26 अक्तूबर से एसिड हमले की जांच रेगुलर पुलिस देख रही है। मामले को देख रहे एसआई जय प्रकाश चंद्र ने बताया कि जांच जारी है और दोनों पक्षों के कुछ सदस्यों के बयान लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी की हालत ठीक नहीं है, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।