फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बलात्कार मामले में मेडिकल को भेजी गई पीड़िता

बलात्कार मामले में मेडिकल को भेजी गई पीड़िता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार मामले में मेडिकल को भेजी गई पीड़िता

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसील के एक गांव में दिव्यांग किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने पांच महीने के दौरान कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं किशोरी के गर्भवती हो जाने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। इस काम में आरोपी के भाई ने भी भी आरोपी का साथ दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि इंदर कुमार नाम का व्यक्ति अक्तूबर 2018 से फरवरी 2019 तक उसकी दिव्यांग बेटी के साथ दुराचार करता रहा। बेटी के गर्भवती होने पर उनको मामले की जानकारी हुई। आरोपी के भाई ने उन्हें डरा धमकाकर देहरादून ले जाकर किशोरी का गर्भपात करा दिया। आरोपी के परिजनों के भय के चलते प्राथमिकी दर्ज कराने में विलंब हुआ। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि इस मामले आरोपी इंदर कुमार के खिलाफ 376/2, 452, 506, 342, 313 व 120 बी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed