फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नशे में वाहन चलाने पर छह चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

नशे में वाहन चलाने पर छह चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
नशे में वाहन चलाने पर छह चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

विज्ञापन
अल्मोड़ा। यातायात के नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर छह चालकों को गिरफ्तार करते हुए उनके वाहनों को सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस ने धारानौला क्षेत्र में चेेकिंग के दौरान यूके05-टीए-1730 आल्टो कार के चालक अर्जुन पाल वाल्मिकी निवासी सुभाषनगर हल्द्वानी, यूके-04-एफ-0771 आल्टो कार के चालक सुमित कुमार निवासी-भ्यारखोला राजपुर, वाहन संख्या-यूके-01-बी-1826 के चालक हरेंद्र सिंह बोरा निवासी ऑफिसर्स कालोनी धारानौला, वाहन संख्या यूके-01टीए- 2309 बुलेरो के चालक चंद्र शेखर उर्फ चंदन कुमार निवासी फलसीमा अल्मोड़ा, वाहन संख्या- यूके-01-टीए-2615 आल्टो कार के चालक पवन कुमार टम्टा निवासी खॅूट को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इनके वाहनों को सीज कर लिया गया है।
विज्ञापन


अभियान में उनि अशोक कांडपाल, गौरव जोशी, कांस्टेबल ललित मोहन, कल्याण सिंह, विजय आगरी, दिनेश शामिल थे। वहीं भतरौजखान थाने के उपनिरीक्षक इंद्र सिंह, कांस्टेबल तारा सिंह ने भतरौजखान बाजार में वाहन संख्या यूके 01बी- 9972 आल्टो कार के चालक हरि सिंह निवासी- सिनौड़ा, भतरौजखान को भी शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार करते हुए चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed