फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जीआईसी कमलेश्वर में छात्राओं से छेड़ाखानी का मामला

जीआईसी कमलेश्वर में छात्राओं से छेड़ाखानी का मामला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी कमलेश्वर में छात्राओं से छेड़ाखानी का मामला

विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने सोमवार को जीआईसी कमलेश्वर जाकर कक्षा बारहवीं और आठवीं की छात्राओं के साथ शिक्षक द्वारा छेड़खानी करने के मामले की जांच की। उन्होंने छात्राओं अभिभावकों और आरोपी शिक्षक के अलग-अलग बयान लिए। विद्यालय की छात्राएं और अभिभावकों ने मांग की कि आरोपी शिक्षक का अविलंब विद्यालय से दूसरे स्थान पर तबादला किया जाए।

मालूम हो कि गत छह मई को विद्यालय की बारहवीं और आठवीं की छात्राओं ने विद्यालय के एक शिक्षक पर छेड़खानी करने, अभद्र व्यवहार करने और उनके अभिभावकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की शिकायत की थी। इसके बाद हवालबाग के खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी सात मई को जांच के लिए विद्यालय पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हवालबाग संबद्ध कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद सीईओ जगमोहन सोनी ने मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद को सौंपी। डीईओ ने इस मामले में पूर्व में आरोपी शिक्षक को कारण बचाओ नोटिस भी जारी किया था। सोमवार को डीईओ चंद विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं और अभिभावकों का पक्ष अलग-अलग सुना। विद्यालय में आरोपी शिक्षक को बुलाकर उनका पक्ष भी जाना। डीईओ ने बताया कि छात्राएं और अभिभावक का कहना है कि आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से स्थानांतरित किया जाए, अन्यथा भविष्य में भी विद्यालय में ऐसी घटना घट सकती है। वर्तमान में आरोपी शिक्षक बीईओ कार्यालय संबद्ध हैं। डीईओ चंद ने बताया कि जल्द ही मामले की जांच रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed