{"_id":"5b61ec2f4f1c1bf5498b47c4","slug":"151533144111-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज के हेड नाजिर पर हमला करने वाला जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जज के हेड नाजिर पर हमला करने वाला जेल भेजा
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला जज न्यायालय में हेड नाजिर शेर सिंह बिष्ट पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल शेर सिंह की पत्नी इंद्रा बिष्ट की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी खत्याड़ी निवासी कुंदन लटवाल उर्फ प्रकाश लटवाल पुत्र नारायण सिंह के खिलाफ धारा 323, 504, 506 भारतीय दंड संहिता का अभियोग पंजीकृत किया है।
बीते मंगलवार देर शाम शिखर तिराहे के पास आरोपी कुंदन लटवाल ने जिला जज न्यायालय में हेड नाजिर शेर सिंह बिष्ट को गाली गलौच करते हुए उनको लात-घूसों से पीटा था और जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद कुछ लोग गंभीर रूप से घायल शेर सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
जानकारी मिलने के बाद इस दौरान जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंचे थे और पुलिस को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उपनिरीक्षक नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने वालों में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत, प्रमोद सिंह शामिल थेे।