{"_id":"5b2008e04f1c1bab6e8b789a","slug":"151528826080-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर कंपनी पर 2.51 लाख का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर कंपनी पर 2.51 लाख का जुर्माना
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। तहसील सल्ट के अंर्तगत निर्माणाधीन हिनौला-कानेखलपाटी-डयोना मोटर मार्ग पर कार्यदायी संस्था द्वारा अवैध खनन करने का मामला सामने आया है। तहसील प्रशासन ने निर्माणाधीन मोटर मार्ग में अवैध खनन करने वाली कार्यदायी संस्था पर दो लाख 51 हजार 590 रुपये का जुर्माना ठोका है।
कंपनी ने जुर्माने की राशि कोषागार में जमा कर दी है। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन हिनौला-कानेखलपाटी-डयोना मोटर मार्ग पर धड़ल्ले से अवैध खनन होने की शिकायत तहसीलदार प्रताप राम टम्टा से की थी। शिकायत की जांच करने पर मामला सही पाया गया। तहसील प्रशासन ने कार्यदायी संस्था पाटेन कंस्ट्रक्शन हल्द्वानी पर दो लाख 51 हजार 590 रुपये का जुर्माना ठोका है। कंपनी ने जुर्माने की धनराशि मंगलवार को कोषागार में जमा कर दी है। कंपनी द्वारा मार्ग में जगह-जगह अवैध खनन किया जा रहा था।