फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रुपये चुराने वाला नहीं आया पुलिस की गिरफ्त में

रुपये चुराने वाला नहीं आया पुलिस की गिरफ्त में

Fri, 31 Aug 2018 11:59 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
रुपये चुराने वाला नहीं आया पुलिस की गिरफ्त में

विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। चनौदा कस्बे में घर की अलमारी में रखे 20 हजार रुपये चुराने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में अब तक नहीं आया है। गुरुड़ा निवासी प्रकाश वर्मा पुत्र सज्जन लाल वर्मा की चनौदा कस्बे में दुकान है। दुकान की ऊपरी मंजिल में वह रहते हैं।


थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि गत 25 अगस्त को सायं 6:30 बजे उनकी पत्नी रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान विक्की वर्मा पुत्र ईश्वरी लाल वर्मा निवासी चनौदा छत के रास्ते उनके घर के कमरे में घुसा और अलमारी में रखे 20 हजार रुपये चुरा ले गया। इसकी भनक लगने पर उनकी पत्नी ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी पीछे खेतों के रास्ते फरार हो गया। प्रकाश वर्मा की प्राथमिकी पर पुलिस ने आरोपी विक्की वर्मा के खिलाफ धारा 380, 454 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष संजय गर्ब्याल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed