फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मौसा ने नाबालिग से दुराचार कर रिश्ते किए तार तार

मौसा ने नाबालिग से दुराचार कर रिश्ते किए तार तार

Sun, 22 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मौसा ने नाबालिग से दुराचार कर रिश्ते किए तार तार
मौसा ने नाबालिग से किया दुराचार, जेल भेजा
विज्ञापन

अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र के एक गांव में मौसा ने अपनी नाबालिग भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करा दिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। तब से वह अपने मौसा के घर पर ही रहती थी। मौसा डरा धमकाकर काफी समय से उसके साथ दुराचार कर रहा था। बाहर नौकरी करने वाला पीड़िता का भाई शुक्रवार को जब मौसा के घर पहुंचा तो बहन ने उसे आपबीती सुनाई। बहन को लेकर शुक्रवार देर रात थाने पहुंचे भाई ने आरोपी मौसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन


पुलिस ने रात में ही आरोपी मौसा के खिलाफ धारा 376, 506 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed