फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रिटायर फारेस्टर की हत्या के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रिटायर फारेस्टर की हत्या के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
रिटायर फारेस्टर की हत्या के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैसियाछाना ब्लॉक के पूनाकोट गांव में बुधवार रात रिटायर फॉरेस्टर दीवान सिंह की हत्या मामले में राजस्व पुलिस आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ पाई है। घटना के बाद राजस्व पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 302 में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी के घर पर दबिश भी दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। इधर नैणी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर हत्याकांड की जांच नियमित पुलिस से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार रात हुई हत्या के बाद राजस्व पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रवि मेहता के घर में दबिश दी और उसके अन्य दो साथियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। तहसीलदार खुशबू पांडे ने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपियों की खोजबीन के लिए राजस्व पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। मालूम हो कि नैनी बारकोट निवासी दीवान सिंह नेगी पुत्र स्व. सोबन सिंह नेगी बुधवार रात पेटशाल से अपने घर नैनी बाराकोट को लौट रहे थे।
विज्ञापन


पूनाकोट के पास रात अधिक होने से वह परिचित गोविंद सिंह की दुकान पर रुक गए। दोनों दुकान की ऊपरी मंजिल में सोये थे। राजस्व पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे बिंतोला निवासी रवि मेहता अपने दो अन्य साथियों के साथ गोविंद सिंह की दुकान पर पहुंचे। किसी बात पर दोनों से झड़प हो गई और झगड़ा बढ़ने पर रवि मेहता तथा उसके दोनों साथियों ने दीवान सिंह को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। हत्या करने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। डीएम ने बताया कि पूनाकोट, नैणी गांव के ग्रामीण हत्या की जांच रेगुलर पुलिस से कराए जाने के पक्षधर हैं। ज्ञापन देने वालों में पूरन सिंह नेगी, डूंगर सिंह, रामसिंह, गोपाल सिंह, भूपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, तारा दत्त, खीम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed