फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   लड़की के साथ गांव पहुंचे दो संदिग्धों की लोगों ने की पिटाई

लड़की के साथ गांव पहुंचे दो संदिग्धों की लोगों ने की पिटाई

Wed, 28 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
लड़की के साथ गांव पहुंचे दो संदिग्धों की लोगों ने की पिटाई
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 18 वर्षीय युवती पिछले कुछ दिनों से घर से गायब रहने के बाद मंगलवार शाम दो संदिग्ध लोगों के साथ घर पहुंच गई। इस बीच गांव के कुछ लोग युवती के घर पहुंचे और बाहर से आए इन लोगों की पिटाई करके उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को फिलहाल धारा 151 के तहत जेल भेज दिया है। बताया गया है कि युवती इनमें से एक व्यक्ति के साथ शादी रचाने को तैयार है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निकटवर्ती गांव में अपने दो छोटे भाइयों के साथ रहने वाली एक लड़की पिछले चार-पांच दिनों से घर नहीं लौटी थी। मंगलवार शाम को वह दो संदिग्ध लोगों के साथ घर पहुंची। गांव के कुछ लोगों ने घर पहुंचकर उन लोगों के बारे में पूछा तो युवती ने उन्हें अपना जीजा बताया। जबकि उन लोगों से पूछा गया तो वह सही जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


गांव में संदिग्ध लोगों के घुस आने की सूचना मिलने पर कई लोग जमा हो गए और उन्होंने दोनों की पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद राजवीर सिंह (41) पुत्र प्यारे सिंह निवासी फतेपुर बिजनौर यूपी और प्रीतम सिंह पुत्र हर्ष स्वरूप निवासी किलावली जसपुर ऊधमसिंह नगर को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने युवती को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय यह युवती अपनी मर्जी से उन लोगों के साथ गई थी और अब वह इनमें से 41 साल के एक व्यक्ति के साथ शादी रचाने को तैयार है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों लोग क्षेत्र के होटल रिसॉर्ट में सेक्यूरिटी (सुरक्षा) का ठेका चलाते हैं।


पता चला है कि युवती गांव में अपने दो छोटे भाइयों के साथ रहती है। बताया गया है कि उनकी मां पहले ही बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई, जबकि पिता दिल्ली में रहता है और बच्चों पर ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed