{"_id":"5bf59448bdec22696f009e0e","slug":"121542820936-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रिवाल्वर, तमंचा और आठ कारतूसों के साथ धंधेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रिवाल्वर, तमंचा और आठ कारतूसों के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने चरस और स्मैक आदि का धंधा करने वाले संदिग्ध आरोपी के पास से एक रिवाल्वर और एक देशी तमंचा तथा आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में देहरादून में एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़ा गया है। वह नशे का आदी है और अल्मोड़ा में चरस, स्मैक आदि युवाओं को उपलब्ध कराता था। आरोपी को गैंगस्टर पर आधारित फिल्में देखने का भी काफी शौक है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि नगर में चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए गठित पुलिस और एसओजी की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान बलढौटी के पास इस संदिग्ध युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी युवक के पास एक रिवाल्वर, 11 जिंदा कारतूस, एक देसी तमंचा बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि आरोपी प्रतीक भारती निवासी मकेड़ी के खिलाफ 2017 में थाना प्रेमनगर देहरादून में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से अप्रैल में एक खुली जीप संख्या यूपी 07-बी-7108 भी पकड़ी गई थी। कागज उपलब्ध नहीं कराने के कारण पुलिस ने इसे सीज कर दिया था। तब से आज तक आरोपी कागज पेश नहीं कर पाया है। यह जीप भी पुलिस के कब्जे में है। इधर पुलिस को आशंका है कि संभवत: आरोपी अवैध रूप से शस्त्रों को बेचने का धंधा करता है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने यह शस्त्र कहां से खरीदे और हथियार रखने का क्या मकसद था इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई नीरज भाकुनी, गौरव जोशी, देवेंद्र सामंत के अलावा एसओजी के संदीप, हेमंत, अशोक बुदियाल, त्रिलोक आदि शामिल हैं।