फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आरोपी के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, अभी निगरानी में ही रहेगा

आरोपी के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, अभी निगरानी में ही रहेगा

Tue, 18 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
आरोपी के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, अभी निगरानी में ही रहेगा
अल्मोड़ा। दशाऊं में एसिड हमले का आरोपी रघुनाथ सिंह के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है। अब वह बगैर सहारे के धीरे-धीरे चल रहा है, लेकिन पूरी तरह स्वास्थ्य ठीक होने के बाद ही राजस्व पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। फिलहाल उसे ग्राम प्रहरी की निगरानी में ही रखा गया है।
विज्ञापन


10 सितंबर को दशाऊं पेटशाल निवासी रघुनाथ सिंह ने शराब के नशे में अपने भाई और उसके परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया था। जिसके बाद वह भी घायल हो गया था। तब से राजस्व पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है। राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप जोशी ने बताया कि आरोपी के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर से जानकारी ली गई है। डॉक्टर ने बताया कि थोड़ा बहुत सुधार हुआ है, लेकिन वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है। ठीक होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed