फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रिटायर फारेस्टर की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रिटायर फारेस्टर की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Jun 2018 10:59 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
रिटायर फारेस्टर की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार
धौलछीना(अल्मोड़ा)। भैसियाछाना ब्लॉक के पूनाकोट गांव में बुधवार रात रिटायर फारेस्टर दीवान सिंह की हत्या मामले में राजस्व पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। राजस्व पुलिस ने रिटायर फारेस्टर की हत्या मामले में शामिल मुख्य आरोपी रवि मेहता को पेटशाल के पास गिरफ्तार कर 14 दिन की रिमांड में जेल भेज दिया है। जबकि फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


तहसीलदार खुशबू पांडे ने बताया कि राजस्व पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि मेहता को पेटशाल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि बुधवार रात 61 वर्षीय नैनी बाराकोट निवासी रिटायर फारेस्टर दीवान सिंह पुत्र स्व. शोबन सिंह की तीन लोगों ने लाठी डंडो से पीटकर हत्या कर दी थी। दीवान सिंह तब पेटशाल से अपने घर नैनी बाराकोट को लौट रहे थे। पूनाकोट के पास रात अधिक हो जाने पर वह अपने परिचित गोविंद सिंह की दुकान में रुक गए।
विज्ञापन


दोनों दुकान की ऊपरी मंजिल में सोये थे। गोविंद सिंह द्वारा राजस्व पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया कि रात करीब 10 बजे बिंतोला निवासी रवि मेहता अपने दो अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर रवि मेहता और दीवान सिंह के बीच झड़प हो गई और झगड़ा बढ़ने पर रवि मेहता और उसके दोनों साथियों ने मिल कर दीवान सिंह पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। जिससे दीवान सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर हत्या करने के बाद से तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पटवारी राजेश कुमार आर्या के नेतृत्व में गठित टीम आरोपियों की धरपकड़ करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed