{"_id":"5cd07b4ebdec2207626c38d3","slug":"11557166926-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी साइट में शिकायत दर्ज कराई तो जालसाजों खाते से 54 हजार उड़ा लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी साइट में शिकायत दर्ज कराई तो जालसाजों खाते से 54 हजार उड़ा लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कस्टमर केयर की फर्जी साइट में शिकायत दर्ज कराने पर खातेदार के खाते से जालसाजों ने 54 हजार 275 रुपये निकाल लिए। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के आधे पैसे वापस दिला दिए हैं।
जानकारी के अनुसार जल निगम कालोनी लोअर मालरोड निवासी नारायण सिंह मेहरा ने तीन अप्रैल को पेट्रोल पंप पर एटीएम कार्ड से एक हजार रुपये का तेल भराया, लेकिन उनके खाते से तीन हजार रुपये कट गए। नारायण सिंह ने कस्टमर केयर की साइट पर जाकर शिकायत दर्ज कराई। बाद में शिकायतकर्ता के मोबाइल में फोन आया और झांसे में लेकर बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।
कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के खाते से अज्ञात जालसाजों ने 54 हजार 275 रुपये की धनराशि निकाल ली। शिकायतकर्ता नारायण सिंह ने जालसाजी की सूचना साइबर पुलिस को दी। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर साइबर प्रभारी नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक बृज भूषण गुरुरानी, का. मोहन बोरा ने बैंक अधिकारियों और गेटवे के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर नारायण सिंह के खाते में 25 हजार 289 रुपये वापस दिला दिए।