फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   साइबर अपराधियों ने एक और व्यक्ति के खाते से 94 हजार उड़ाए

साइबर अपराधियों ने एक और व्यक्ति के खाते से 94 हजार उड़ाए

Sat, 08 Dec 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने एक और व्यक्ति के खाते से 94 हजार उड़ाए
अल्मोड़ा। साइबर अपराधियों ने अल्मोड़ा में एक और व्यक्ति के खाते से 94 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित व्यक्ति को एक माह बाद भी यह पैसा नहीं मिल पाया है। इस व्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों से अपराधियों का पता लगाकर पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


यहां कुंजपुर मोहल्ला निवासी मनीष तिवारी ने बताया कि बीते छह नवंबर को उनके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताते हुए मनीष तिवारी को झांसे में लेकर बैंक खाता नंबर आदि पूछ लिया। इसके बाद एक घंटे के भीतर उनके एसबीआई खाते में जमा 94 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित मनीष तिवारी ने बताया कि फोन में मेसेज आने के बाद उसी दिन शाम को कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज करा दी थी। इसके बाद पुलिस की साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन आज तक यह राशि उनके खाते में वापस नहीं आई है। बताया गया है कि इस मामले में झारखंड के साइबर अपराधियों का गैंग शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले शामिल अपराधियों को पता लगाने और जिन खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया है उन खातेदारों का पता लगाने की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी बता दें कि बीते दिनों साइबर अपराधियों ने जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव शेष चंद्र के खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए थे। इस राशि को पुलिस की साइबर सेल ने चार दिन बाद खाते में वापस करवा दिया था।


इधर तमाम लोगों ने शिकायत की है कि बीते कुछ दिनों से कई खातेदारों को लगातार अज्ञात लोग फोन करके खाते की डिटेल मांगते हैं। दूसरी तरफ एसएसपी पी रेणुकादेवी ने लोगों से कहा है कि किसी भी व्यक्ति को अपने खाते के बारे में फोन पर जानकारी नहीं दें। इस तरह का फोन आने पर खुद ही बैंक जाकर संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed