{"_id":"5a788a994f1c1ba1268b8958","slug":"11517849241-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण सामग्री फैलाने वालों पर शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माण सामग्री फैलाने वालों पर शिकंजा
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजमार्ग, बाजार और सड़कों पर निर्माण सामग्री समेत अन्य सामान फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जनपद के पुलिस थानों में राजमार्ग, बाजार आदि जगहों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चले पांच दिवसीय अभियान में 58 मामलों में उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 49 लोगों के खिलाफ अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए जुर्माने के रूप मेें 14,250 रुपये जुर्माना वसूला गया।
सड़क, बाजार आदि स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों को पिछले काफी समय से पुलिस और प्रशासन द्वारा समाचार पत्र और जागरूकता अभियान चलाकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कई राजमार्गों और बाजारों में लोग अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे थे। एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर बीते पांच दिनों में अभियान में तेजी लाते हुए जिले भर के थाना पुलिस क्षेत्रांर्गत राजमार्ग, बाजार और सड़कों पर निर्माण सामग्री समेत अन्य सामान फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले भर में 58 मामलों में उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 49 लोगों के खिलाफ अतिक्रमण करने के संबंध में कार्रवाई करते हुए 14,250 रुपया जुर्माना वसूला है। जिन लोगों ने मौके पर जुर्माना नहीं किया उनका कोर्ट का चालान किया गया। पांच लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। एसएसपी पी रेणुका देवी ने कहा कि पुलिस अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगी।