फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गोपालधारा में अराजक तत्वों ने सेंधमारी का प्रयास किया

गोपालधारा में अराजक तत्वों ने सेंधमारी का प्रयास किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
गोपालधारा में अराजक तत्वों ने सेंधमारी का प्रयास किया
अल्मोड़ा। चोरों ने बीती रात गोपाधारा में एक घर में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान किराएदार के जागने और हल्ला करने के बाद चोर भाग गए। शिकायत करने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालधारा में जया सनवाल का दो मंजिला मकान है।
विज्ञापन


ऊपरी हिस्से में वह खुद रहती हैं और नीचे के हिस्से में किराएदार रहते हैं। इस बीच वह किसी कार्यवश हल्द्वानी अपनी लड़की के यहां गई हुई थीं।

बृहस्पतिवार रात करीब 11 से 12 बजे के करीब उनके घर के बाहर लगे ताले को चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। आवाज सुनकर नीचे रह रहे किराएदार बाहर आए और उन्होंने शोर मचाया। जिससे चोर वहां से भाग गए। शुक्रवार को पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। गृह स्वामी जया सनवाल ने फोन पर बताया कि उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया गया। हालांकि अंदर का दरवाजा तोड़ने से पहले वह शोर सुनकर चोर भाग गए। उन्होंने क्षेत्र में रात्रि पुलिस चौकसी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed