{"_id":"59a6fccc4f1c1bfb268b47b6","slug":"101504115916-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से लक्जरी कार में लाई जा रही 23 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा से लक्जरी कार में लाई जा रही 23 पेटी शराब बरामद
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पुलिस की एसओजी टीम ने लक्जरी कार में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 23 पेटी शराब बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गई शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर हल्द्वानी की तरफ से आ रही मारुति एसएक्स-4 कार संख्या एचआर 13सी 5800 को यहां होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास चेक किया। कार के भीतर 23 पेटियों में रखी 278 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब लेकर जा रहे आरोपी बिशु कुमार उर्फ बिक्की निवासी बहादुरगणलेन पार सूरतनगर हरियाणा को 60 आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है। अवैध शराब बरामद करने वाली टीम में एसआई अमरपाल सिंह, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका शामिल थे। आश्चर्य की बात यह है कि हरियाणा से लेकर अल्मोड़ा के बीच दर्जनों पुलिस चौकियां पड़ती हैं लेकिन कार के भीतर भारी मात्रा में रखी शराब यहां तक पहुंच गई। बता दें कि हरियाणा में शराब के दाम काफी कम हैं। इसे देखते हुए तस्कर हरियाणा मेड शराब को कुमाऊं के जिलों में सप्लाई कर रहे हैं।