फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   crime news in district.

Almora News: ससुरालियों ने महिला को पीटा, पति समेत तीन के खिलाफ केस

Wed, 21 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 21 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
अल्मोड़ा। थाना देघाट क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति, सास और अन्य ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पति, सास और ननद के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

थाना देघाट के भरसोली निवासी संगीता ने देघाट थाने में तहरीर दी। बताया कि जून 2013 में उसका विवाह विनय निवासी दिल्ली मॉडल टाउन से हुआ था। तब से पति उसके साथ मारपीट करते है। मानसिक प्रताड़ना देते हैं। मारपीट के साथ-साथ गला दबा कर और छत से फेंकने की धमकी देते हैं। पति की मां रुक्मणी, बहन और उसके परिवार वाले मारने की धमकी देते है। जमीन जायजाद के लिए उसे घर से निकालने के लिए बेटे के साथ मिलकर मारते है। नींद की गोलियां खाने के लिए उसे मजबूर किया। उसे दो दिन में होश आया। 29 अप्रैल को फिर से मारपीट की। मोबाइल भी अपने पास रख लिया। 20 मई को पति उसे लेने आए। वह मासी के मंदिर में गई थी। बहन की बेटी भी साथ में थी। कार में उसके साथ मारपीट कर गला दबाया। उसे और परिवार वालों को मारने की धमकी दे रहे हैं। उसकी दो बेटियां है। उसकी आंगूठी और कान के टाप्स उतार लिए। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ब्लेकमेल किया जा रहा है। देघाट थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि मामले में पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed