{"_id":"6838a32e31bc545aff00e0a5","slug":"crime-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-128748-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बंदीरक्षक कर्मियों पर हमला करने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बंदीरक्षक कर्मियों पर हमला करने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 29 May 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 29 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला कारागार में बंदीरक्षक पद में तैनात कर्मचारियों पर हमला और लूटपाट करने के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बीते बुधवार को बंदीरक्षक अनिल सिंह पालीवाल और संदीप कुमार ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रात को करीब सवा 11 बजे केमू स्टेशन के समीप पवन सिंह मेहरा और उसके साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी गाड़ी पर सवार था। बाकी लोग दोपहिया और चौपहिया वाहनों पर सवार थे। आरोपी ने अपनी गाड़ी से पुलिसकर्मियों की बाइक पर पीछे से टक्कर मारी और वाहन से उतरकर हमला कर दिया।
हमले के दौरान संदीप कुमार के मुंह, नाक, गला, हाथ, पैर और छाती पर चोंटें आई। इस दौरान डेढ़ तोले की सोने की चैन, एक तोले की सोने की अंगूठी तथा संदीप कुमार की जेब से आठ हजार रुपये गायब हो गए। पीड़ित कर्मचारी अनिल पालीवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमला ड्यूटी के दौरान हुआ। आरोपी और उसके साथियों ने उन्हें गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। सीओ जीडी जोशी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।