{"_id":"67e6e2daed9a4444720b992f","slug":"crime-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-126083-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ताकुला के कलेत के वन पंचायत में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ताकुला के कलेत के वन पंचायत में भड़की आग
Fri, 28 Mar 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के ताकुला ब्लाॅक स्थित राजस्व गांव कलेत के वन पंचायत में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि फायर फाइटर और वन विभाग की टीम ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। तेज हवाएं चलने से एक बार फिर जंगल में आग फैल गई। देर रात अग्निशमन विभाग की टीम स्थानीय लोगों के प्रयासों से आग को नियंत्रित करने में सफल हुई।
बृहस्पतिवार को कलेत गांव के वन पंचायत में सुबह करीब 11 बजे अचानक आग धधक उठी। फायर फाइटरों ने इसकी सूचना देने के लिए डायल 112 पर संपर्क किया। हंस फाउंडेशन ने फायर स्टेशन अल्मोड़ा में इसकी सूचना दी। इसके बाद सोमेश्वर से दमकल की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह देर रात अग्निशमन की टीम ने हंसफायर फाइटर, वन विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग बुझाने वालों में वन सरपंच बसंती भंडारी, फायर फाइटर दया देवी, पूनमा देवी, पुष्पा देवी, दीपा देवी, रमेश सिंह, सुरेश सिंह, वन दरोगा शंकर बिष्ट आदि मौजूद रहे।