{"_id":"6733a0d63a2238b6ce05dd8c","slug":"crime-in-the-district-almora-news-c-232-1-ksp1005-120022-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हल्द्वानी से जागेश्वर जा रही कार खाई में गिरी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हल्द्वानी से जागेश्वर जा रही कार खाई में गिरी, चार घायल
Wed, 13 Nov 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। हल्द्वानी से जागेश्वर जा रही कार पेटशाल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति और बेटा-बहू घायल हो गए। इनमें एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है।
हल्द्वानी से जागेश्वर जा रही कार मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेटशाल के समीप अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में कार सवार नवाबी रोड हल्द्वानी निवासी राजेंद्र सिंह अधिकारी, उनकी पत्नी विमला अधिकारी, पुत्र पारस अधिकारी, पुत्रवधु अंबिका अधिकारी घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों ने विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल पेटशाल में भर्ती कराया। बाद में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र सिंह अधिकारी को हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर धौलछीना थानाध्यक्ष विजय नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी घायल एक ही परिवार के हैं। वाहन स्वामी राजेंद्र सिंह अधिकारी परिवार सहित जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।