{"_id":"6400de898e084c16d20fdec4","slug":"crime-in-almora-police-investigated-the-case-almora-news-c-8-1-70374-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora: घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला छह महीने से लापता युवक का कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला छह महीने से लापता युवक का कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान
Fri, 03 Mar 2023 05:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलछीना (अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलछीना (अल्मोड़ा)
Updated Fri, 03 Mar 2023 05:49 PM IST
सार
बीते बुधवार को पिता दनीराम बकरियों को चराने के लिए जंगल गए थे। इसी बीच उन्हें वहां अपने बेटे की जैकेट और कुल्हाड़ी दिखी। आसपास देखने पर कुछ ही दूरी पर उन्हें अपने बेटे का शव पेड़ पर लटका मिला जो सड़कर पूरी तरह से कंकाल बन चुका था।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह माह पूर्व लापता हुए युवक का कंकाल घर से दो किमी दूर एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ दूरी पर मिले कपड़ों से उसकी शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन
विकासखंड के ऐरीखान निवासी प्रमोद कुमार (33) पुत्र दनीराम बीते वर्ष 16 सितंबर को घर से बगैर बताए चला गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। प्रमोद के पिता ने राजस्व पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस के भी उसे खोजने के प्रयास असफल रहे।
विज्ञापन
बीते बुधवार को पिता दनीराम बकरियों को चराने के लिए जंगल गए थे। इसी बीच उन्हें वहां अपने बेटे की जैकेट और कुल्हाड़ी दिखी। आसपास देखने पर कुछ ही दूरी पर उन्हें अपने बेटे का शव पेड़ पर लटका मिला जो सड़कर पूरी तरह से कंकाल बन चुका था।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी पैंट की जेब से मोबाइल भी मिला जिससे उसकी शिनाख्त पुख्ता हो गई। बेटे की मौत से पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे तो परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जंगलों की खाक छानने के बाद भी नहीं चला था पता
धौलछीना। प्रमोद दिल्ली में नौकरी करता था। घटना से कुछ दिन पूर्व ही वह घर लौटा था। इसके बाद एक दिन वह घर में किसी को कुछ बताए कहीं चला गया। उसकी खोजबीन में पिता सहित ग्रामीणों और राजस्व पुलिस ने कई दिनों तक जंगलों की खाक छानी। थक-हारकर पिता अब तक उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे लेकिन उन्हें ही जंगलों के बीच अपने बेटे का सड़ा-गला शव नजर आया। यदि दनीराम मौके पर नहीं पहुंचते को उन्हें अनहोनी का पता नहीं चलता। संवाद
मामला राजस्व पुलिस में दर्ज था। कुछ दिन पूर्व ही नया थाना खुलने से मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ था। पैंट की जेब में मिले मोबाइल और कपड़ों से शव की शिनाख्त हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुशील कुमार, थानाध्यक्ष, धौलछीना।