फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime in Almora

नवजात का शव मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Crime in Almora
अल्मोड़ा। संदिग्ध हालत में नवजात शिशु के शव मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को कुछ महिलाएं अफसर कॉलोनी के पास सरसौं गांव के गधेरे के आसपास घास काट रही थीं। इसी दौरान महिलाओं को गधेरे में एक पॉलिथीन में नवजात शिशु का शव मिला था। महिलाओं ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर शनिवार को सरसौं ग्राम प्रधान नवीन सिंह बिष्ट की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed