फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime by Wife in Garur

प्रवासी की हत्या के मामले में सास ने बहु को नामजद किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Crime by Wife in Garur
गरुड़ (बागेश्वर)। संदिग्धावस्था में हुई प्रवासी की मृत्यु के मामले में सास ने बहू को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी से घटना के संबंध पूछताछ की लेकिन उसने अपराध नहीं कबूला। इसलिए पुलिस ने फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र बैजनाथ के बंड गांव निवासी प्रवासी जितेंद्र सिंह नेगी उर्फ दीपक (29) पुत्र लक्ष्मण सिंह नेगी मुंबई के एक होटल में काम करता था। वह मई अंतिम सप्ताह में गांव लौटा तो उसे कौसानी के होटल में क्वारंटीन कर दिया गया। इस कारण वह आठ जून को घर पहुंचा। 11 जून की तड़के उसका शव घर के पास एक छोटे से नाले में मिला था। उसे सबसे पहले पत्नी दीपा ने ही देखा था। उसने बताया था कि दीपक ने शहतूत के छोटे से पेड़ पर चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम कराया था। घटना के संबंध में ग्रामीण दबी जुबान से प्रवासी की हत्या के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। अब शनिवार को दीपक की मां मुन्नी देवी ने हत्या के आरोप में पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने अपनी बहू दीपा नेगी पर शक जताया। इसलिए पुलिस ने दीपा को धारा 302 के तहत नामजद किया है। थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि पुुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के तुरंत बाद आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed