फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CPI M picket in protest against increased petrochemical prices

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य बढ़ोत्तरी के खिलाफ सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
CPI M picket in protest against increased petrochemical prices
गांधी पार्क अल्मोड़ा में महंगाई के खिलाफ धरना देते सीपीआई (एम) कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में धरना दिया और सभा की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सीपीआई (एम) 1990 से सरकारों की नई आर्थिक नीतियों के नाम पर लाई गई नव उदारवादी नीतियों का विरोध करती आ रही है। वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार इन नीतियों को लागू करने पर आमादा है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। इसकी खिलाफत की गई। उन्होंने सरकार से जनता के लिए बजट खर्च करने की मांग की, जिससे जनता की क्रय शक्ति बढ़े। कहा कि जनता और किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े मूल्य वापस नहीं लेने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। वहां सीटू के जिला संयोजक आरपी जोशी, एड्वा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पांडे, पूनम जोशी, मुन्नी प्रसाद, महेश , दिनेश पांडे, स्वप्निल पांडे, योगेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed