फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Court: punishment given.

Almora News: मारपीट कर रीढ़ की हड्डी तोड़ने वाले चार दोषियों को छह साल की सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Court: punishment given.
अल्मोड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम की अदालत ने मारपीट कर रीढ़ की हड्डी तोड़ने के चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें छह-छह साल की सजा और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी बीपी टम्टा ने बताया कि वादी किशन चंद्र पांडे ने 26 अक्तूबर 2019 को राजस्व पुलिस में तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक 21 अक्तूबर 2019 को तड़के चाण गांव का एक युवक उसके पुत्र नीरज पांडे को घायल अवस्था में लेकर घर पहुंचा जो बेहोशी की हालत में था। उसके शरीर पर चोट थी। वे अपने पुत्र को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। तब से कई दिनों तक उनका पुत्र आईसीयू में भर्ती रहा। 25 अक्तूबर को होश में आने के बाद उसने घटना की जानकारी दी। उसके मुताबिक चाण गांव निवासी गौरव रौतेला, नीरज सिंह, अंकित रौतेला, अजय तिवारी उसे वाहन में उठा ले गए और चाण बैंड तक मारपीट करते रहे। मरा समझकर उन्होंने उसे चाण के एक कलमठ में फेंक दिया। इस घटना में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह अब भी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता है। तब राजस्व पुलिस क्षेत्र खूंट में चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था जिस पर मंगलवार को फैसला आया।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम की अदालत में हुई जिसमें अभियोजन पक्ष की तरफ से 14 गवाह पेश किए गए। न्यायालय ने सभी गवाहों और पक्षों को सुनने के बाद चारों आरोपियों को छह-छह साल की सजा और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed