{"_id":"640f6c8dd899e83fc908490f","slug":"court-police-has-done-work-almora-news-c-8-1-80784-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदीश हत्याकांड : अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में एक गवाह पेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदीश हत्याकांड : अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में एक गवाह पेश किया
Tue, 14 Mar 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
बहुचर्चित हत्याकांड मामले में हुई सुनवाई, आज भी होगी सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। बहु चर्चित जगदीश हत्याकांड के मामले की सोमवार को विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में एक गवाह पेश किया। मंगलवार को भी मामले की सुनवाई होगी। अंतरजातीय विवाह करने पर अनुसूचित जाति के युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। बहुचर्चित जगदीश हत्याकांड मामले की सोमवार को विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि न्यायालय में एक गवाह पेश किया गया। मंगलवार को भी इस मामले में गवाही होगी।
सल्ट के पनवाद्योखन गांव निवासी जगदीश चंद्र (38) पुत्र केश राम ने 21 अगस्त को भिकियासैंण में सिनार मोटर मार्ग पर स्थित बेल्टी गांव की गीता उर्फ गुड्डी से प्रेम विवाह किया था। शादी गैराड़ मंदिर में हुई थी। इस शादी से गीता के परिजन नाराज थे। जगदीश भिकियासैंण के बौली न्याय पंचायत क्षेत्र में काम करने गया था। ठेकेदार कविता मनराल ने भिकियासैंण के सेलापानी से उसका अपहरण होने की सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद राजस्व और नियमित पुलिस की संयुक्त टीमों ने जगदीश की खोजबीन शुरू कर दी। रात 10 बजे सिनार मोटर मार्ग पर बेल्टी के पास मारुति वैन खड़ी थी। बेल्टी गांव निवासी जोगा सिंह, उसकी पत्नी भावना देवी और बेटा गोविंद सिंह सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर जगदीश अचेतावस्था में पड़ा मिला। उसे सीएचसी भिकियासैंण ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजस्व पुलिस और नियमित पुलिस की टीम ने वैन को कब्जे में लिया। सभी को भिकियासैंण पटवारी चौकी ले जाया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।