फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Court news in district.

Almora News: एनसीसी कैंप में नियम विरुद्ध प्रवेश के आरोपी दोषमुक्त

Sun, 07 Jan 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 07 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Court news in district.
अल्मोड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम की अदालत ने एनसीसी कैंप में नियम विरुद्ध जबरन घुसने के आरोपी नगर निवासी अकील मोहम्मद, कमला और अक्षिता को दोषमुक्त करार दिया है। आरोपियों के अधिवक्ता शेखर लखचौरा, दीवान सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह मियान, सुनील कुमार ने बताया कि वादी ने 27 अप्रैल 2018 को कोतवाली में तहरीर दी थी। उसके मुताबिक तीनों आरोपियों ने फर्जी अभिलेखों के जरिए कैंप में प्रवेश किया। नॉमिलन अनुक्रमांक के साथ छेड़छाड़ कर अक्षिता को वार्षिक शिविर में प्रतिभाग कराया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने साक्ष्यों का परिशीलन कर तीनों को दोषमुक्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed