फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Court news: court has given justice.

Almora News: वन उपज तस्करी के पांच आरोपी दोषमुक्त

Thu, 19 Oct 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Court news: court has given justice.
अल्मोड़ा। न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा की अदालत ने वन उपज तस्करी के पांच आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। इनमें जिला नैनीताल के मुक्तेश्वर निवासी चंदन नेगी, लोकेश सिंह, ग्राम सिराड़ निवासी राहुल सिराड़ी, लमगड़ा निवासी पूरन सिंह और चंदन सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के अधिवक्ता शेखर लखचौरा, भूपेंद्र मियान, सुनील कुमार, गजेंद्र मेहता ने बताया कि 17 मार्च 2019 को चायखान के पास लमगड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका तो उसमें सवार पांच व्यक्ति भाग गए। तलाशी में ट्रक से 59 कट्टे सूखा लीसा, 117 बोरे गुलिया और चीड़ का अवैध छिलका बरामद हुआ।
विज्ञापन

तब पुलिस ने खोजबीन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। तब से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था, इस पर बृहस्पतिवार को फैसला आया। न्यायालय ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद पांचों आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed