फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Country, state Role of journalists in the movements: Kunjwal

देश, प्रदेश के आंदोलनों में पत्रकारों की भूमिका अहम : कुंजवाल

Sat, 22 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 22 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Country, state Role of journalists in the movements: Kunjwal
सम्मेलन का उद्घाटन करते विस अध्यक्ष कुंजवाल। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनयूजे) के राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि आजादी का आंदोलन हो या फिर उत्तराखंड राज्य आंदोलन, पत्रकारों की अहम भूमिका रही है। जिस तरह से राजनीति के स्तर में गिरावट आ रही है, उसी तरह पत्रकारिता में भी बाजारवाद हावी हो चला है। पत्रकार जनसरोकारों को ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ उठाएं, तभी देश और प्रदेश की तरक्की संभव है। उन्होंने कराटे के एशियन, राष्ट्रीय पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया।

छावनी के बहुउद्देश्यीय हाल में दो दिवसीय पत्रकार सम्मेलन का उद्घाटन विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया। कहा कि पत्रकारिता काफी जटिल विषय है। उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों पर चर्चा की, कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं। उन्हें देश प्रदेश के हित में निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने आयोजकों की सराहना की और कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि पत्रकार कम पारिश्रमिक में कठिन कार्य करते हैं। उन्होंने पत्रकारों की तमाम समस्याओं को भी उठाया और पत्रकारों से दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने पर जोर दिया। इससे पूर्व अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया है। संचालन राष्ट्रीय महासचिव रतन दीक्षित और कुमाऊं प्रभारी सतीश जोशी ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गर्ग, राजकुमार कन्नौजिया, वरिष्ठ संपादक एनके त्रिखा, राजेंद्र प्रभु, मनोज मिश्रा, गोपाल बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज पाल सिंह, हेम कांडपाल आदि थे। जीजीआईसी के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रविवार को नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट कार्यक्रम का समापन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed