फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona Vires

कोरोना के चलते पर्यटन सीजन पर संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona Vires
अल्मोड़ा। कोरोना की दहशत के कारण पहाड़ में पर्यटकों का आना काफी कम हो चुका है। प्रमुख होटलों में भी पर्यटक नहीं हैं और नई बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। जिसके चलते अप्रैल से शुरू होने जा रहे पर्यटन सीजन पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पर्यटकों के नहीं आने से होटल व्यवसायी भी काफी मायूस हैं। वहीं बाजार में व्यापारियों का नया माल आना भी काफी कम हो चुका है। कोरोना के डर से छोटे व्यापारी दिल्ली की जगह अब रुद्रपुर और हल्द्वानी से माल ला रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के भय से लोग भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बच रहे हैं। बाजार में भी काफी कम लोग पहुंच रहे हैं जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। बिक्री नहीं होने के कारण व्यवसायी नया माल नहीं मंगवा रहे हैं। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि एक तो ऑनलाइन ने बाजार वैसे ही खत्म कर दिया है ऊपर से कोरोना के भय से छोटे व्यापारी अब दिल्ली नहीं जा रहे हैं और स्थानीय मंडियों से छिटपुट सामान की खरीदारी कर रहे हैं। इसका असर आने वाले दिनों में और ज्यादा दिखाई देगा।
विज्ञापन

होटल व्यवसाय पर भी पड़ने लगा फर्क
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में होटल और होम स्टे में पर्यटकों की संख्या काफी कम हो चुकी है। मार्च, अप्रैल में आने वाले पर्यटक कोरोना के डर से नहीं आ रहे हैं। कसारदेवी क्षेत्र में ही कई होटलों में एडवांस बुकिंग रद्द हो चुकी है। जिसका होम स्टे पर भी असर पड़ रहा है। होटल एसोसिएशन के महासचिव हरीश जोशी ने बताया कि पर्यटन थोड़ा कम हुआ है। लेकिन होटल व्यवसायी कोरोना को लेकर भयभीत नहीं हैं और पूरी सावधानी बरत रहे हैं। कई होटलों में पर्यटकों के लिए मास्क सेनेटाइजर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री नहीं होने से कम चल रहीं टैक्सियां
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस के भय से पर्यटक पहाड़ का रुख नहीं कर रहे हैं। इसका असर टैक्सी व्यवसाय पर भी पड़ेगा। अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन के कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी ने बताया कि बाहर से पर्यटक नहीं आ रहे हैं। जिससे कई टैक्सियां नहीं चल रही हैं। शहर में ही सात सौ से अधिक टैक्सियां चलती थीं, लेकिन इस बीच इनमें कुछ टैक्सियां यात्रियों के कम होने के कारण नहीं चल रही हैं। स्वयं उनके छह वाहन चलते थे, लेकिन वर्तमान में दो ही वाहनों के लिए यात्री मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed