फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona Vaccination in Almora

अल्मोड़ा में 18 साल से अधिक उम्र के लिए टीकाकरण शुरू, उत्साह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination in Almora
अल्मोड़ा। आखिरकार टीकाकरण के लिए युवाओं का इंतजार खत्म हुआ। सोमवार से जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। जिले के 12 केंद्रों में टीकाकरण के लिए युवाओं की भीड़ रही। उत्साह और जोश के साथ युवाओं ने टीका लगवाया। उन्होंने अन्य लोगों से भी टीका लगाने की अपील की। इसके साथ ही केंद्रों में 45 साल से अधिक उम्र के टीका लगवाने वालों की भी भीड़ रही। वहीं 18 से अधिक उम्र के लोगों की लंबी कतार के बीच सुरक्षित दूरी के नियमों का भी कई बार उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 12 केंद्रों में युवाओं का टीकाकरण किया गया। पहले से पंजीकरण करवा चुके युवाओं को टीका लगवाने के लिए समय दिया गया। इसके आधार पर वह केंद्र पहुंचे। अल्मोड़ा के रैमजे इंटर कॉलेज स्थित टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने वालों की भीड़ रही। सुबह से लोगों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान कहीं से भी अव्यवस्थाओं की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

45 साल से अधिक उम्र वाले भी पहुंचे टीका लगवाने
अल्मोड़ा। 18 से 44 वर्ष के टीकाकरण की शुरुआत के बीच जिले में सोमवार को 45 साल से अधिक उम्र के लोग भी टीका लगवाने भारी संख्या में पहुंचे। दो दिनों से साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को सुदूर क्षेत्रों से भी बुजुर्ग टीका लगवाने पहुंचे। एक तरफ 18 से 44 साल उम्र वाले लोगों के टीका लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। वहीं दूसरी तरफ 45 साल से अधिक उम्र के लोगों की भी लंबी कतार लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 44 साल वालों से समय लेकर ही केंद्र पहुंचने की अपील
अल्मोड़ा। जानकारी के अभाव में युवा वर्ग के कई लोग पंजीकरण और समय तय कराने से पहले ही टीकाकरण केंद्र पहुंच गए। ऐसे युवाओं को युवाओं को टीका लगवाए बिना ही लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 वर्ष उम्र के युवाओं से टीकाकरण के लिए पूर्व से ही पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है, जबकि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed