फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona test in Dhaulchcheena

जांच रिपोर्ट आने से पहले ही सरेआम बाजार में घूम रहे हैं लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Corona test in Dhaulchcheena
धौलछीना (अल्मोड़ा)। पिछले दिनों खांकरी गांव में चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्षेत्रवासी दहशत में हैं लेकिन कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के परिजनों की लापरवाही थमने का नाम ही नहीं ले रही है। लोगों का आरोप है कि संक्रमित व्यक्तियों के परिजन धौलछीना और कसाण बैंड बाजारों में खुलेआम घूम रहे हैं जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी है। सभी संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए परिजनों के बुधवार को कोरोना सैंपल लिए गए हैं। अभी इसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन संदिग्धों के परिजन रोज बैंक और धौलछीना बाजार में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इन्हें गांव में रुकने के लिए कहा गया है लेकिन यह किसी की बात नहीं मान रहे हैं। प्राइवेट क्लीनिकों से दवाएं भी खरीद रहे हैं। इनके इस रवैये से आसपास के ग्रामीण कोरोना संक्रमण को लेकर दहशत में है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना के डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के परिजनों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने घरों से बाहर न निकलें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर आंगनबाड़ी, आशा, ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य केंद्र में सूचना दें। इसके बावजूद अगर लोग नहीं मानते तो इनके राजस्व विभाग से इन पर कार्रवाई करने को कहा जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने इनकी शिकायत एसडीएम सीमा विश्वकर्मा से भी की है। एसडीएम सीमा ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। बताया कि राजस्व उपनिरीक्षकों को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि यदि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के परिजन नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed