फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona in Almora

नए केसों के साथ जिले में 190 पहुंची कोरोना मरीजों की कुल संख्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Corona in Almora
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। सभी लोग पिछले दिनों दिल्ली से लौटे थे। उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। छह नए मामलों के साथ अब जिले में कोरोना के कुल 190 मरीज हैं। इनमें से 163 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में शुक्रवार को छह नए मामलों के साथ कुल मरीजों की संख्या दो सौ के करीब पहुंचने वाली है। शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के आठ मामले सामने आए हैं। जिसमें से छह नए और दो ट्रूनेट मशीन से पिछले दिनों पॉजिटिव पाए गए केस हैं। शुक्रवार को नए छह मामलों में ताड़ीखेत ब्लॉक की 16, 37 और 18 वर्षीय तीन महिलाएं और 20 वर्षीय पुरुष हैं। वहीं भिकियासैंण विकासखंड की 46 और 40 वर्षीय दो महिलाएं हैं। जानकारी के अनुसार छह के छह लोग गत 30 जून को दिल्ली से लौटे थे। दिल्ली से लौटने पर उनके स्वैब जांच के लिए लेने के बाद उन्हें रानीखेत में संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया था। इधर छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पर अब इनके संपर्क में आए अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। नए मामलों के साथ अब जिले में कोरोना के कुल 190 मामले हो चुके हैं। इनमें से 163 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि तीन की पूर्व में मौत हो चुकी है। अब जिले में कुल 24 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed