फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Coordination with villagers is necessary to save forest wealth: Bhartari

वन संपदा बचाने के लिए ग्रामीणों से समन्वय जरूरी : भरतरी

Sun, 09 Apr 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Coordination with villagers is necessary to save forest wealth: Bhartari
रानीखेत वन क्षेत्र में विभागीय कार्यों का निरीक्षण करते प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने अल्मोड़ा वन प्रभाग और भूमि संरक्षण वन प्रभाग के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन संपदा बचाने के लिए ग्रामीणों से समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने द्वाराहाट रेंज और ताड़ीखेत में बने मॉडल क्रू स्टेशन के अलावा विभाग की ओर से तैयार अन्य क्रू स्टेशनों में इंतजाम भी परखे। वनाग्नि सुरक्षा को लेकर की जा रही कार्यवाही के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि वन संपदा को बचाने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएं।
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक ने वन विभाग के कई कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। ताड़ीखेत क्षेत्र में भी उन्होंने अधिकारियों से वनाग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। माडल क्रू स्टेशन देखा वहां तैनात फायर वाचरों से भी वार्ता की। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद उन्होंने सौनी कैंपिंग साइट का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उनके साथ भ्रमण में प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बंगारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग के डीएफओ यूसी तिवारी, रेंजर तापस मिश्रा, रेंजर उमेश पांडेय सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed